काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर

कूंडा थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

जनपद उधम सिंह नगर पुलिस लगातार नशा कारोबारियों पर नकेल कस दी जा रही है और उसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं नशा तस्कर पहुंचाए जा रहे हैं सलाखों के पीछे

कुंडा थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1494 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने आज कुंडा थाने में खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढेला पुल के पास से बाइक सवार सुमित कुमार पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिलक थाना स्वार जिला रामपुर, मोहम्मद असलम पुत्र मकसूद निवासी सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर को गिरफ्तार किया है।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 1494 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। में आरोपियों ने बताया कि इंजेक्शनों को स्वार निवासी नदीम नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीदकर सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर काशीपुर क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते हैं। पुलिस टीम में कुंडा थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, एसआई कैलाश देव, कांस्टेबल नरेश चौहान, हेमंत कुमार शामिल रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button