उत्तराखंडखबरों की खबर

इण्टरसेप्टर प्रभारी ने ओवरलोडिग करने पर 4 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही व 01 ट्रक सीज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा नयूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

इण्टरसेप्टर प्रभारी ने ओवरलोडिग करने पर 4 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही व 01 ट्रक सीज

शराब पीकर टैक्सी चलाने पर चालक गिरफ्तार, टैक्सी सीज

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक उपनिरीक्षक यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रैश ड्राईविंग शराब पीकरवीओवर सवारी व ओवरलोड*एल वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
इण्टरसेप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामन्त द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चैकिंग के दौरान 04 वाहनों का क्षमता से अधिक भार परिवहन करने पर ओवरलोडिंग में चालान कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी और 01 वाहन ट्रक यू0के0- 02 सीए-0151 के चालक चंदन सिंह, निवासी गोरापड़ाव, हल्दानी, जिला नैनीताल द्वारा ओवरलोडिंग व बिना वाहन कागजात के वाहन चलाने पर वाहन ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी।

    चैकिंग के दौरान ही अल्मोड़ा से भीमताल जा रहे टैक्सी कार संख्या- UK05-TA-4333 को रोककर चैक किया गया तो चालक नीरज चंद्र भट्ट निवासी झूलाघाट, जनपद पिथौरागढ़  शराब के नशे में टैक्सी चलाता पाया गया चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी को सीज किया गया व चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 
 वाहन में सवार 04 सवारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत अन्य वाहन से उनके गंतव्य को भिजवाया गया।
100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button