पौड़ी पुलिस अधीक्षक श्रेया चौबे ने कहाबाहर से आ रहे व्यक्तियों पर और संदिग्ध पर सतर्क नजर रखें

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
मदद किसी भी रूप में करें चाहे जगात या फिर दान परंतु जरूरतमंद को पैसा ना दें जरूरत का सामान दे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चोबे जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों और संदिग्ध पर सतर्क नजर रखी जाए और देखा जाएं की कहीं ये लोग भीख मांगने के बहाने घरों की रैंकिंग तो नहीं की जा रही है घर की लाइट दिन में भी जली हुई है और कई अखवार गेट के पास ही फर्श पर पड़े हुए है या घर में कोई अकेला बुजुर्ग व्यक्ति रह रहा है या घर की देखभाल करने वाला कोई नहीं है या घर आबादी से दूर अकेले स्थान पर है, चोरी या लूट के उद्देश्य से आए ऐसे लोग भीख मांगने के बहाने आपके दरवाजे पर आ सकते है। साथ ही जिन लोगों ने भिक्षावृति को अपना पैशा बना लिया है और छोटे – छोटे बालकों को भिक्षावृत्ति से मंगवाते हैं इसलिए अपनी मेहनत के पैसे को भीख में ना दें यदि किसी को कुछ देना है तो उस बच्चों को स्कूल की किताब, कॉपी, पैन, ड्रेस व अन्य सामग्री अपनी मेहनत की कमाई से मदद के तौर पर दे सकते है यदि आपको लगता है आपके पास पड़ोस का कोई बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति है आप उसकी दवा दिलाकर या अन्य तरीके से मदद कर सकते है। तो मदद करें ऐसे लोगों से सावधान रहें जो नए तरीके अपनाकर झूंठ बोलकर आपको ठग सकते है और जो जरूरतमंद होता है वो आपसे कुछ भी अपनी खुद्दारी के कारण मांग नहीं सकते हैं उसके लिए हमें खुद ही आगे आकर उसकी मदद करनी चाहिए यदि हम केवल जरूरत मंद की मदद करेंगे तो उसकी जरूरत पूरी हो जायेगी और साथ ही बाल भिक्षावृत्ति और अन्य अपराधों कमी आयेगी यह होगा तभी जब आप इस बात तो अपने घर और पड़ोस में जाकर बोलेंगे की किसी को भी भीख नहीं देनी है चाहे वो अजनबी हो या जानने वाला केवल मदद करनी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए,अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल एवम क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी कोटद्वार के निकट निर्देशन में तथा एएचटीयू प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में अ0 उप निरीक्षक कृपाल सिंह व हमराह कांस्टेबल आशीष बिष्ट व महिला कांस्टेबल विद्या मेहता के द्वारा जामा मस्जिद कोटद्वार में शहर इमाम/काज़ी वर्दुल इस्लाम, स्थानीय जनता के अहसान आलम, नईम अहमद, फुरदून अहमद,सलीम अंसारी आदि सैकड़ों जनता के व्यक्ति मौजूद थे और सभी ने भिक्षा नहीं देने वाली बात पर अमल करने के लिए उत्तराखंड पौड़ी पुलिस को आश्वासन देते हुए उत्तराखंड पुलिस की काफी तारीफ की।


















