बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका कार्यालय में व्यापारिओं की बैठक आयोजित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। नगर पालिका परिषद नगीना में स्वच्छ टेक्नोलॉजी चेलेंज के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापारिओं की एक बैठक का आयोजन स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज रॉय वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। स्वास्थ्य निरीक्षक धीरज रॉय वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 से स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। भारत सरकार की ओर से पर्यावरण की स्वच्छता की ओर भी ध्यान आकर्षित करते हुये समस्त नगर वासियों से अपील की जा रही की नगर को स्वच्छ रखने के लिये अपने घरों को जीरो वेस्ट पर कूड़ा का निस्तारण करें। साथ ही फेसबुक ट्यूटर आदि पर भी नगर के वार्डो आदि की जीरो वेस्ट रखने जानकारी भी दी जा रही है। प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसके प्रयोग को भी रोकना है। उन्होंने लोगों से अपील है कि इसका प्रयोग न किया जाये। पर्यवरण की दूषित होने से बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। सरकार ने स्वच्छता ऐप बनाया है। इस ऐप पर सब नगर पालिका जुड़ी है। इस ऐप को डाउनलोड करके आप अपने शहर से सम्बंधित कोई भी शिकायत व सुझाव आदि दे सकते है। इस बैठक में डॉ मुअज्जम हुसैन रियाजी, तिलकराज, ऋषि सचदेवा, नवीन माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, कय्यूम राइन, इन्तेकाब आलम, डॉ मुस्तेहसन जहूर, मनोज टण्डन, नफीस अहमद, रोहित रवि, संजीवदत्त शर्मा, तलत इकरार अली आदि की मौजूदगी रही ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button