उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

यूपी में दो दिनों तक रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग का 24 जिलों में आरेंज और 36 जिलों में येलो अलर्ट

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क उत्तर प्रदेश से विकास अग्रवाल

लखनऊः घने कोहरे की चादर कड़ाके की ठंड लेकर आ गई है। सोमवार की रात से ही घने कोहरे ने राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों को अपनी आगोश में ले लिया। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा रहा। इसकी वजह से दृश्यता भी 50 मीटर ताकि दर्ज की गई। बुधवार तक 60 जिलों में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में कोहरे का कहर, शीतलहर की चपेट में पूरी प्रदेश आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों
में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। इस दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रहेगी। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन पारे में गिरावट से ठंड का एहसास होता रहेगा। शुक्रवार से कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सैल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के
आसपास दर्ज हुआ सब से अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है। सब से कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घना कोहरा
सुबह के समय रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के पूवानुमान के अनुसार, बुधवार की सुबह तक लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और शामली में घना कोहरे की दृष्टि से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिजापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फरुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूवार्नुमान के अलर्ट के अनुसार आरेंज अलर्ट में कुहासे के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं, येलो अलर्ट के तहत घना कोहरा पड़ने की आशंका है। ऐसे में सचेत रहना बेहतर होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button