अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चोबे जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा निर्देशित किया गया की सरकार और पुलिस की जनता के लिए हितकारी नीतियों के साथ – साथ मानव के विरुद्ध होने वाले अपराधों के विरुद्ध जनता को जागरूक किया जाए ताकि अपराध को होने से रोका जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए,अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल एवम क्षेत्राधिकारी
गणेश कोहली के निकट निर्देशन में तथा एएचटीयू प्रभारी राजेंद्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में अ0 उप निरीक्षक कृपाल सिंह व हमराह कांस्टेबल 168 मुकेश कुमार के द्वारा कोटद्वार में पहाड़ की ओर से आने वाले वाहन बस,टैक्सी और अन्य वाहनों की चेकिंग की गई और यात्रियों और वाहन चालकों बताया कि यदि आपके पास वाहन में कोई ऐसा बालक या बालिका या बुजुर्ग व्यक्ति या महिला जो अकेले हो या उनके साथ कोई हो और ऐसा लगे कि जिसे बार- बार नींद आ रही हो ऐसा लग रहा हो की इसे कोई नशे की वस्तु तो किसी ने खिला दी हो या कोई अपनी सुध- बुध खो चुका हो या आपको लगता हो की कोई बालक अकेला सफर कर रहा है। जब आपको यह लगने लगे की किसी यात्री के साथ कोई अपराध हुआ है या होने वाला है या कोई बालक किसी व्यक्ति के पास है और लग रहा हो कि वह व्यक्ति शक के दायरे में है तो आप जिस वाहन में बैठे हो उस वाहन का नंबर और वाहन किस रास्ते पर है और कहां जा रहा है। संदेहप्रद सूचना को आप पुलिस को वाहन में बैठे हुए ही 112 टोल फ्री नंबर पर दे सकते हो। हो सकता है की वह सूचना पूर्ण रूप से सही ना हो, लेकिन हर अपराधी के पास आप यह संदेश पहुंचाने में जरूर कामयाब हो जाओगे की अब जनता अपराध के विरुद्ध जागरूक हो चुकी है। अब अपराधी का बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। जब जनता जागरूक हो जायेगी तो अपराध में अपने आप कमी आ जायेगी।
जब यात्रियों को जागरूक किया जा रहा था तो एक यात्री ने पूंछा की 112 नंबर पर कोई एसटीडी कोड भी लगेगा तो बताया गया कि यदि आप पूरे भारत में 112 नंबर को मिलाते हो तो किसी भी प्रकार का एसटीडी कोड नहीं लगेगा और जिस स्थान से आप फोन मिलाओगे वहां की पुलिस के पास आपका फोन नंबर पहुंच जाएगा और फिर पुलिस आपको खुद ही फोन करके आपके पास जल्दी ही पहुंच जाएगी।
बस के कंडक्टर को बताया कि अब हर सवारी के पास जाते हो टिकट काटने के लिए इसलिए सबसे ज्यादा आप इस तरह के अपराध को रोकने में मददगार साबित हो सकते हो।
उत्तराखंड पौड़ी टीम के द्वारा आम जनता को जागरूक करने पर यात्रियों ने कहा कि बहुत अच्छी जानकारी मिली है हम भी यह चाहते हैं हमारा शहर अपराध मुक्त अपराध मुक्त बने और पुलिस की इस मुहिम का हम हिस्सा बने इससे अच्छी बात क्या हो सकती है


















