नगर में ई-रिक्शा का चक्का जाम कर अपनी मांग का एक ज्ञापन एसडीएम धामपुर की गैर हाजरी में तहसील तहसीलदार को सौंपा

आईरा न्यूज़ नेटवर्क धामपुर से अमित शर्मा
धामपुर जनता ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन ने आज मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला रिक्शा यूनियन के संरक्षक चंद्रमणि रघुवंशी के आह्वान पर नगर में ई-रिक्शा का चक्का जाम कर अपनी मांग का एक ज्ञापन एसडीएम धामपुर की गैर हाजरी में तहसील तहसीलदार को सौंपा। यूनियन के सैकड़ों रिक्शा चालक यहां मंगलवार को नगीना चौक पर एकत्रित हुए। और जनता ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री पत्रकार खुर्शीद अंसारी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार गोपेश तिवारी को सोते हुए कहा कि, जिला पुलिस प्रशासन गरीब ई रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन आरटीओ कार्यालय से कराने को लेकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि ई रिक्शा पेट्रोल या डीजल से नहीं चलती इस कारण इसका रजिस्ट्रेशन आरटीओ कार्यालय कराने का कोई औचित्य नहीं बंनता। पुलिस रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बनाकर ई-रिक्शा चालकों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि आज रिक्शा चालकों ने मात्र 1 दिन हड़ताल कर चक्का जाम किया है। आगे जो भी जिला से आदेश मिलेगा उसी के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पूरे नगर में आज ई-रिक्शा का चक्का जाम रहा। आज नगर में,एक भी रिक्शा नहीं चल सकी। चक्का पूरी तरह सफल रहा। रिक्शा चालकों के चक्का जाम से नगर वासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ज्ञापन देने वालों में पत्रकार खुर्शीद अंसारी, राकेश सक्सेना, सोमपाल सिंह, नफीस कसार, रामपाल सिंह, सतीश कुमार, पूरन सिंह, राकेश कुमार, रोहतास, जितेंद्र कुमार, राजे, आसिफ, विनोद, दिलशाद, शादाब, वसीम, खुर्शीद, धर्मेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, राजू, मेराजुद्दीन, हरिओम, आशाराम, राजवीर सिंह, कफील अहमद, बबलू, शहजाद अहमद, मोहम्मद यूनुस, विनोद आदि सैकड़ों रिक्शा चालक मौजूद रहे।


















