उत्तराखंडखबरों की खबर

नाक रगड़ो यात्रा भी निकाले कांग्रेस तो कोई फायदा नहीं, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

नाक रगड़ो यात्रा भी निकाले कांग्रेस तो कोई फायदा नहीं, बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

कांग्रेस अब नाक रगड़ो यात्रा भी निकाले तो कोई फायदा नहीं होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह तंज कसा।
काशीपुर में जाट महासभा के प्रांगण में सांगठनिक जिले काशीपुर की नयी कार्यकारिणी के स्वागत समारोह में काफी देर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कुमाऊँनी रीति रिवाज के साथ पिछौड़ा पहनी हुई महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत करना तथा इन चुनावों में बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वह प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। आज यहाँ काशीपुर जिले की नये संगठन की टीम व प्रदेश स्तर पर मनोनीत विभिन्न मोर्चे के नेताओं से संवाद करने आये हैं। क्योंकि संगठन को मजबूत करना पहला कर्तव्य है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कि उत्तराखंड में तो कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहाँ जहाँ जा रहे हैं वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता रूष्ट हो रहे हैं। उत्तराखंड के कई कांग्रेस नेताओं के आवेदन उनके पास आ रहे हैं। इतने लोग कांग्रेस छोड़ने को तैयार है कि हम समझ नहीं पा रहे किसे लें किसे नहीं।
उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और समझ चुकी है कि विकास सिर्फ भाजपा में ही संभव है। विधानसभा भर्ती प्रकरण में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से इस मामले में निर्णय लिया है वह आप लोग देख चुके हैं। बाकी पीठ का जो फैसला है उस पर वह कुछ नहीं कहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विधायक अरविंद पांडेय, मेयर ऊषा चौधरी, भाजपा नेता दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, डॉ गिरीश चंद्र तिवारी, खिलेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, काशीपुर जिले के जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, सीमा चौहान, सुधा शर्मा, लवीश अरोरा, रीति नागर, बाजपुर से राजेश कुमार, अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पार्षद पुष्कर बिष्ट, मनोज जग्गा, भाजपा जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, मंजू यादव, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button