उत्तराखंडखबरों की खबर

शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड द्वाराहाट आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार व मो0सा0 सीज
द्वाराहाट पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है अगर शराब पीकर वाहन चलाओगे तो जेल भी जाना पड़ेगा बक्सा किसी को नहीं जाएगा क्योंकि नशा करके गाड़ी चलाने से अधिकांश एक्सीडेंट होते हैं इसलिए नशे करके वहां चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन मो0सा0 को रोककर चैक किया, जिसे चालक राम सिंह रावत निवासी ग्राम भौरा थाना द्वाराहाट शराब के नशे में बिना कागजात, बिना हैलमेट, तीन सवारी के वाहन चलाता हुआ पाया गया, जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन मर्यादा के तहत चैकिंग के दौरान थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से धारा-81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर उनका सरकारी अस्पताल मे डाँक्टरी मुआयना कराया गया । जिनके द्वारा बाद में थाने पर अपने जुर्म का इकबाल करने पर उनसे 500-500 रुपये कुल 1000/- रुपया जुर्माना वसूल कर रिहा किया गया ।
गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता
1. अमित कुमार निवासी ग्राम घघलोड़ी द्वाराहाट जिसे द्वाराहाट बाजार से गिरफ्तार किया गया। 2. राजेन्द्र सिंह राणा निवासी ग्राम मल्ली मिरई थाना द्वाराहाट जनपद अल्मोड़ा जिसे ग्राम मल्ली मिरई से गिरफ्तार किया गया

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button