उत्तराखंडखबरों की खबर

महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड अल्मोड़ा आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
महिला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मोहाली पंजाब से किया गिरफ्तार गुमशुदा बालिका बरामद
रा०क्षेत्र पन्याली, तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा में एक नाबालिग बालिका के गुम होने पर धारा 365 भादवि में एफआईआर दर्ज की गयी थी। अभियोग नाबालिग बालिका के गुमशुदगी से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से अल्मोड़ा पुलिस को हस्तान्तरित हुई थी।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के इस मामले की गंभीरता व संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल को अभियोग की विवेचना सुपुर्द कर सीओ अल्मोड़ा व विवेचक को शीघ्र टीम गठित कर गुमशुदा बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल ने पुलिस टीम के साथ गुमशुदा नाबालिग बालिका की बरामदगी हेतु तलाश व ठोस सुरागरसी-पतारसी कर अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बालिका को एक युवक प्रिंस उम्र 21 वर्ष पुत्र जसवीर सिंह निवासी ग्राम खानपुर बंगर, पो० बुनह, जिला मोहाली राज्य पंजाब के घर से बरामद किया गया बालिका से पूछताछ व उसके बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 366/376 IPC व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष बरखा कन्याल, महिला थाना।
2-एचसीपी नीमा मेर, महिला थाना
3-कानि0 मौ0 यामीन, एसओजी अल्मोड़ा
4-कानि0 मुद्स्सर आजम, कोतवाली रानीखेत
5-कानि0 बलवन्त प्रसाद, सर्विलांस सेल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button