उत्तराखंडखबरों की खबर

युवकों ने तमंचे के साथ फोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड रामनगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

2 युवकों ने तमंचे के साथ फोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामनगर कोतवाली पुलिसएल रामनगर को सूचना मिली की 02 युवकों के द्वारा अवैध तमंचे के साथ फोटो विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।
उक्त सूचना पर तत्काल अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में टीम उपनिरीक्षक अनीश अहमद,हे0 कानि0 हेमन्त सिंह कानि0 विजेन्द्र सिह गठित कर दोनो व्यक्तियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी
अभियुक्त मनीष बसनाल की निशादेही पर उसके घर के पास शिव मंदिर से करीब 150 मी0 दक्षिण की तरफ कोसी नदी के किनारे बने पत्थर की पीचिंग के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस के बरामद किया गया
तथा अभियुक्त सौरभ सुयाल की निशादेही पर छप्पर वाली मस्जिद के पास बङे कब्रिस्तान के गेट के पास के पत्थरों के ढेर से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया
दोनो अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार सैनी,उपनिरीक्षक अनीश अहमद,हे0 कानि0 हेमन्त सिह ,कानि0 विजेन्द्र सिह मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button