उत्तराखंडखबरों की खबर

एसएसपी नैनीताल ने बिखेरी 370 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान, 52 लाख 62 हजार कीमत के खोये 370 मोबाइल किए रिकवर

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड नैनीताल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

एसएसपी नैनीताल ने बिखेरी 370 फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान,52 लाख 62 हजार कीमत के खोये 370 मोबाइल किए रिकवर

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया।
विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद
आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंश,अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारीऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।

चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी

बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में एसएसपी नैनीताल द्वारा बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी। अपने-अपने खोये मोबाईल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
माह अक्टूबर 2022 से अब तक
बरामदगी- 370 मोबाईल
अनुमानित कीमत- 52,62000 रूपये

वर्ष 2022 में अब तक कुल बरामद- 1468 मोबाइल फोन
अनुमानित कीमत- 2,0558000 रूपये
पुलिस टीम
1- संजय कुमार
2- का0 किशन सिंह कुॅवर
3- का0 नरेश मेहरा
4- का0 बलवन्त सिंह बिष्ट
5- म0आ0 पिंकी जोशी
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
माह अक्टूबर 2022 से अब तक रिकवर मोबाईलों का विवरण
1- सैमसंग – 34- 680000 रू0
2- रियलमी- 56- 784000 रू0
3- रेडमी- 47 – 658000 रू0
4- ओप्पो – 66 – 990000 रू0
5- वीवो – 67 – 1005000 रू0
6- नोकिया – 05 – 50000 रू0
7- एमआई – 10 – 100000 रू0
8- टैक्नो – 14- 140000 रू0
9- इन्फिनिक्स – 08- 80000 रू0
10- नारजो- 12- 120000 रू0
11- वन प्लस- 06- 150000 रू0
12- पोको- 05 – 90000 रू0
13- आईक्यू- 03- 51000 रू0
14- मोटोरोला – 03- 30000 रू0
15- लैनेवो टैबलेट – 01 12000 रू0
16- इन – 01 -12000 रू0
17- लावा – 01 -6000 रू0
18- आईटल- 03- 24000 रू0
19- ऑनर- 02- 20000 रू0
20- अन्य- 26- 260000

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button