टीम मोदी सपोर्टर संघ निकाय चुनाव में भाजपा की नीति और योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगा :गुलजार अहमद

बिजनौर आईरा न्यूज़ नेटवर्क विकास अग्रवाल
टीम मोदी सपोर्टर संघ निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नीति और योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगा :गुलजार अहमद
बिजनौर। करोड़ों दिलों पर राज करने वाला भारत का नंबर वन संगठन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि टीम मोदी सपोर्टर संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया है प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं जिसमें आप सभी की अहम भूमिका होगी आप सभी भारतीय जनता पार्टी को सफल बनाने के लिए निकाय चुनाव को अपनी-अपनी विधानसभा में मजबूत करेंगे और सभी कार्यकर्ता भाजपा संघ संगठन टीम मोदी सपोर्टर निकाय चुनाव को मजबूती देंगे सभी कार्यकर्ता अपने अपने मोहल्ले में डोर टू डोर जाकर भाजपा की नीति और योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाएंगे उन्हें बताएंगे जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका सीधा लाभ आम जनमानस को हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है वही पार्टी की नीति रहिए सबका साथ सबका विकास इस नीति को आमजन तक प्रत्येक कार्यकर्ता पहुंचाने का कार्य करें सभी कार्यकर्ता कमर कस लें अभी से गली गली मोहल्ले मोहल्ले जाकर पार्टी को पार्टी की योजनाओं को पार्टी के लक्षण लोगों तक पहुंचाएं मालुम हो की टीम मोदी सपोर्टर संघ देशभर में एक करोड़ के ऊपर सद्स्य वाला भारत का पहला संगठन है संगठन भारतीय जनता पार्टी एवं मां भारती को विश्व गुरु बनाने के लिये कार्यकृत है।


















