ग्राम भागूवाला में कोटा वाली नदी के पास से 41 दिन बाद मिला लापता गौरव का शव

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मंडावली थाना क्षेत्र से नासिर मंसूरी
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम भागूवाला में कोटा वाली नदी के पास से 41 दिन बाद मिला लापता गौरव का शव
नजीबाबाद तहसील के थाना मंडावली क्षेत्र के गांव भागूवाला में स्थित उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर चिड़ियापुर भागूवाला के पास एनएच 74 वन विभाग की चौकी के समीप 41 दिन पहले एक मोटरसाइकिल बुलेट मंडावली पुलिस को लावारिस खड़ी हुई मिली थी जिसमें पुलिस ने मोटरसाइकिल की छानबीन की तो मोटरसाइकिल बुलेट नेहटोर निवासी गौरव की निकली पुलिस ने गौरव के परिजनों से जानकारी ली तो परिजनों ने बताया कि गौरव घर से अपने दोस्त के यहां जाने के लिए कहकर गया था पुलिस ने परिजनों से बताया कि गौरव की मोटरसाइकिल बुलेट तो मंडावली थाना क्षेत्र मे स्थित लावारिस खड़ी मिली है लेकिन गौरव का पता नहीं है गौरव के परिजन थाना मंडावली में पहुंचे और गौरव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तभी से मंडावली पुलिस ने थाना मंडावली क्षेत्र के भागूवाला के जंगलों में गौरव की छानबीन की लेकिन गौरव का पता नहीं चला मोबाइल की लोकेशन से भी कुछ पता नहीं चल सका क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने पुलिस बल के साथ कई बार जंगल में रैंकिंग कर चुके थे लेकिन गौरव का कोई सुराग नहीं मिल सका आज भागूवाला क्षेत्र के कोटा वाली नदी के पास जंगल में सागवान के पेड़ से लटका हुआ एक अज्ञात शव मिला मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ मैं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस द्वारा जांच की गई तो शव गौरव का निकला आज जब गौरव का शव सागौन के पेड़ से लटका हुआ मिला तो गौरव की जेब से मोटरसाइकिल बुलेट की चाबी और उसका मोबाइल फोन भी जेब से ही मिला जबकि पुलिस कई बार जंगल में कॉलिंग कर चुकी थी।


















