बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

पंचायत सचिव का रिश्वत लेते वीडियो वायरल अधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

बिजनौर। जिला बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के पंचायत सचिव का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव को निलंबित करने कार्रवाई आरम्भ कर दी गयी है। बताया गया कि पंचायत सचिव के खिलाफ जांच करने के आदेश भी जारी किए गए है।

वायरल हुई वीडियो में पंचायत सचिव जयवीर सिंह एक व्यक्ति से रिश्वत की माँग कर रहा है। पंचायत सचिव की माँग पर व्यक्ति उसे 700 रूपये देता है। इस पर सचिव कहता है कि अभी और पैसा देना पड़ेगा, मै मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने पर पैसा नहीं लेता हूँ। सचिव ये भी कहता है कि ये पैसा ऊपर तक जाता है। अफजलगढ़ ब्लॉक के सादकपुर निवासी शराफत हुसैन ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव जयवीर सिंह ने उनकी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो हजार रूपये की माँग की थी। इसके बाद उसने 700 रुपए माँगे। जब शराफत ने 700 रुपए दिए इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्रामीणों ने इस वायरल हुई वीडियो को उच्च अधिकारियो को दिखाते हुए सचिव के खिलाफ कार्रवाई की माँग की । अधिकारियो ने वीडियो संज्ञान लेते हुए सचिव जयवीर सिंह को निलंबित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सचिव के खिलाफ विभागीय जाँच के भी आदेश दिए गए ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button