कन्नौज-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

माँ-बेटी की गला रेंतकर निर्ममतापूर्वक हत्या, घर में मिले दोनों को रक्तरंजित शव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

पुलिस पर परिजनों का इंतजार किए बिना शव ले जाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के गाँव भोजपुरा में दिल दहलाने वाला मामला प्रकाश में आया है। तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में माँ-बेटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी। दोनों के रक्तरंजित शव मिले। घर में मां-बेटी ही मौजूद थे। बेटा और एक बेटी रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर से जब देर सुबह तक कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों ने छत से झांका और घर के सामने भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तो मां बेटी के खून से लथपथ शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में सौदान सिंह की विधवा पत्नी भगवानश्री अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थी। बीती रात वह अपनी बेटी अनीता के साथ घर में थीं, जबकि उनका बेटा रामसेवक, बेटी रिंकी और कोमल फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज स्थित रिश्तेदारी में गई हुई थीं। घर में मौजूद मां-बेटी जब बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो दंग रहे गए। घर के अंदर कोठरी में 50 वर्षीय भगवानश्री और उनकी 21 वर्षीय बेटी अनिता के रक्तरंजित शव पड़े थे। गांव वालों ने तत्काल हत्याकांड की सूचना तालग्राम थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ छिबरामऊ दीपक दुबे और एसपी कुंवर अनुपम सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्याकांड को लेकर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया। मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस कर्मियों ने पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का प्रयास किया तो महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे बैठ गईं। महिलाओं ने हत्यारोपियों को पकडऩे और मृतकों के परिजनों के आने के बाद शव उठाने की मांग की। भीड़ को समझाने का प्रयास पुलिस अधिकारियों ने किया, लेकिन महिलाएं मानने को तैयार नहीं। परिजनों के आने के बाद ही शव उठाने की जिद पर महिलाएं अड़ी रहीं। भगवानश्री का बेटा और 2 बेटियां फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में 24 नवम्बर से हैं। पुलिस के जबरदस्ती शव उठाने पर ग्रामीणों में रोष पनप गया, ग्रामीणों का कहना था कि परिजन आ जाएं तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए।

जबरदस्ती शव ले जाने का आरोप
ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरदस्ती शव ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस परिजनों का इंतजार किए बिना मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि जो बहन-भाई घर से बाहर हैं उनके आने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती। शव ले जाने की वजह से ग्रामीणों में रोष है।

घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा : एसपी
मामले को लेकर एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जायेगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button