उत्तराखंडखबरों की खबर

हल्द्वानी के बेटी ने दुनियां को दिखाया ज्ञान, ब्रिटेन की महारानी ने लंदन बुलाकार किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड हल्द्वानी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड की बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। खेल के मैदान से लेकर बालीवुड जगत तक और सेना से लेकर नये अविष्कारों तक बेटियां आज आगे है। विगत कुछ सालों से पहाड़ की बेटियों ने अपने हुनर के दम पर दुनियां मंे खूब वाहवाही लूटी है। अब हल्द्वानी शहर की एक बेटी से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत का नाम दुनियां में रोशन किया है।
गौरतलब है कि विगत दिनों सोसायटी ऑफ लंदन ने एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर इन दो कैटेगरी में परीक्षा हुई। जिसें दुनियाभर के बच्चे शामिल हुए। भारत से उत्तराखंड की हल्द्वानी निवासी मौलिका पांडे ने भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मौलिका जूनियर कैटेगरी में प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं। इसके बाद उन्हें सम्मानित करने के लिए लंदन बुलाया गया। लंदन में ब्रिटेन की महारानी से मिलने से मौका मिला। मौलिका हल्द्वानी में एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है।
प्रतियोगिता में उपविजेता नहीं मौलिका को ब्रिटेन की महारानी कैमिला ने बकिंघम पैलेस में बुलाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस खास मौके पर मौलिका के साथ सम्मान पाने वालों में अन्य वर्गों में विजेता-उपविजेता ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम के प्रतिभागी भी थे। ब्रिटेन में मौलिका ने एक सप्ताह तक चलने वाले यूनाइटेड किंगडम के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सेमिनार और पर्यटन कार्यक्रम में भी भाग लिया। कुछ समय पहले ही मौलिका के पिता का निधन हो गया। उनकी माता निधि पांडे शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है जिन्होंने मौलिका का पालन-पोषण किया। आज बेटी की इस उपलब्धि पर मां को भी नाज हो रहा है। प्रतियोगिता में उपविजेता रही मौलिका और अन्य प्रतिभागियों के सम्मान को ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर से एक ट्वीट भी किया है। जिसमें ब्रिटेन की महारानी कैमिला के हल्द्वानी की मौलिका के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीर भी लगाई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button