उत्तराखंडखबरों की खबर

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में ‘परिवार पहचान पत्र उत्तराखण्ड’ योजना के सम्बन्ध में बैठक ली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

देहरादून। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र योजना के क्रियान्वयन पर शीघ्र से शीघ्र कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से सभी प्रकार का डाटा संग्रहित कर लें व किस-किस विभाग से कौन सा डाटा चाहिए इस हेतु अगले 2, 3 दिन में इसका फॉर्मेट तैयार कर सभी विभागों से मांग लिया जाए। मुख्य सचिव ने विभागीय डाटा उपलब्ध कराए जाने के लिए विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्तर पर टाइम लाइन निर्धारित करने एवं सर्वे से पहले फॉर्मेट तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, अपर सचिव नियोजन रोहित मीणा, प्रमुख सचिव एल. फैनाई, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री नितेश झा, वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, रविनाथ रमन एवं डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button