विधुत एचटी लाइन से निकली चिंगारी से तीन किसानों का करीब आठ बिघा गन्ना जला

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर
नहटौर। जर्जर एचटी लाईन का जंफर फुंकने से निकली चिंगारी से तीन किसानों का लगभग आठ बिघा गन्ना जल गया। जिससे किसानों का हजारों का नुकसान हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। साथ ही किसानों ने विद्युत विभाग से जर्जर तार को बदलवाने की मांग की है।
क्षेत्र के गाँव तकीपुरा पूरन निवासी सुभाष चंद्र तथा विदेश कुमार पुत्रगण हरपाल तथा उनके तहेरे भाई पवन कुमार पुत्र महावीर सिंह का मौजा रसूलपुर मुस्तफा में खेत हैं जो गाँव से काफी दूरी पर स्थित है। बीती सांय खेतों के मध्य गुजर रही जर्जर एचटी लाइन का जंफर फुंकने से निकली चिंगारी से खेतों में खडे गन्ने में आग लग गई। आग लगने का पता लगने खेत स्वामियों सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँचे तथा बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सुभाषचंद्र का 2 बिघा, विदेश कुमार का 3 बिघा तथा पवन का 3 तीन बिघा गन्ना जलकर राख हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं पीड़ित किसानों ने विद्युत विभाग से जर्जर तार को बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में फुलसंदा पावर हाउस के जेई विशाल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जर्जर तार को बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान करा दिया जायेगा।


















