खबरों की खबरनहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

युवक का शव पेड़ से लटका मिला तीन दिन से था लापता

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नहटौर से महकार सिंह तोमर

नहटौर। तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मौ.जोशीयान निवासी जॉनी सैनी (26 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सैनी 12 नवंबर से लापता था। परिजन उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे थे। आज लगभग 12 बजे उसका शव मौहल्ले से पश्चिम दिशा में स्थित एक कब्रिस्तान में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस प्रथम दृष्टिया मामले को आत्महत्या का मानकर चल रही है। वहीं परिजनों का आरोप है कि मृतक का मौहल्ले के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था जिसके बाद से ही मृतक गायब हो गया था। परिजनों ने मामले की जाँच की माँग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button