Uncategorized

शाहनवाज खलील ने विजेता टीम के कप्तानों को ट्राफी वितरित की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना । 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्टूडेंट क्रिकेट क्लब की टीम ने नगीना के ही मुल्तानी क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट जीत लिया। चेयर पर्सन पुत्र शाहनवाज खलील ने विजेता व रनर टीम के कप्तानों को ट्राफी वितरित की।

नगीना रायपुर रोड स्थित एक खेल मैदान पर पूर्व चेयरमैन मरहूम शेख खलीलुरेहमान की याद में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नगीना की दो अलग-अलग टीमों के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में स्टूडेंट क्लब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 207 रन बनाकर मुल्तानी क्लब को 208 रन की चुनौती पेश की। जबकि मुल्तानी क्लब की टीम 120 रन पर ही सिमट गई। चेयर पर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील ने दोनों टीम के कप्तानों को ट्राफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। अंपायर की भूमिका मेराज व अथर ने निभाई। गुलजार, इरफान, नजमी राइन ने कमेंटेटर भूमिका निभाई। खिलाड़ी सचिन को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का चुना गया। इस मौके पर समाजसेवी यामीन अंसारी मिन्ना, युवा नेता शेख़ जमशेद, मेराज आर्यन, शेख परवेज, मोहम्मद अली, मोहम्मद सोएब, मोहम्मद ओसामा, मुवर्सिर, अथर् मिर्जा, शारिक मुनीम, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button