बैंक ऑफ बड़ौदा में जनता और जनता का पैसा नहीं सुरक्षित!

बैंक ऑफ बड़ौदा में जनता और जनता का पैसा नहीं सुरक्षित!
नजीबाबाद – दिनदहाड़े 2 महिलाओं ने नजीबाबाद के बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गई! नगर के सबसे व्यवस्थित स्थान, नजीबाबाद स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा स्थित है! जिसमें शौकीन अहमद जातक गंज निवासी, बैंक में ₹50000 लेकर अपने भांजे को बैंक में जमा करने के लिए बैंक भेजा था, पैसे जमा करते हुए दो शातिर महिलाएं बैंक के अंदर से 50,000 रुपए लेकर वहां से रफूचक्कर हो गई, और जाते-जाते महिलाएं चोर बैंक की सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई! मीडिया द्वारा जब इस घटना के संबंध में बैंक मैनेजर सतीश कुमार से बात की गई तो वह कतराते हुए नज़र आए! जब उनसे पूछा गया कि आपके बैंक में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद है या नहीं है, तो उन्होंने कहा कि हमारे बैंक में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं है तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की अन्य कई ब्रांच में भी मौजूद नहीं होते हैं, जो कि अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है क्या बैंक में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं रहते, अगर आज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद होता तो यह घटना घटित होने से रह जाती, और जब उनसे घटना के कुछ और पूछना चाहा, तो उन्होंने मामला अपने आला अधिकारियों के ऊपर टाल दिया! अब सवाल यह उठता है कि क्या बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी गार्ड क्यों नहीं रखता है? जबकि शासन प्रशासन द्वारा समय-समय पर बैंकों की चेकिंग भी की जाती है! पर बैंक में आने जाने वाले लोगों ग्राहकों के उपर तो सिक्योरिटी गार्ड की अपनी नज़र रखता है! तो क्या ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक और उनका पैसा सुरक्षित है या नही? घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पर शातिर महिलाओं की तलाश मे जुट गए


















