उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

मटकी प्रतियोगिता में जीते गए विजेताओं को किया गया सम्मानित!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मटकी प्रतियोगिता में जीते गए विजेताओं को किया गया सम्मानित!

नजीबाबाद – श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति नजीबाबाद के तत्वाधान में आयोजित 38वी भव्य गणपति शोभायात्रा में मटकी प्रतियोगिता की टीमो को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को दरियापुर स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स पर आयोजित कार्यक्रम में श्री गणेश चौथ महोत्सव पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में रोहन व अन्नी टीमो को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके श्री गणेश चौथ महोत्सव के संरक्षक चौधरी कुलवीर सिंह ने टीमो की सराहना की। वही मटकी प्रतियोगिता के प्रभारी शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने टीमो के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर शोभायात्रा में पुलिस की बेहतर व्यवस्था के लिए थाना नजीबाबाद से आये निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलवीर सिंह, दिनेश वर्मा, डॉक्टर एसके जौहर, शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट, मोनू, शक्ति आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button