Uncategorized

उत्तराखंड पुलिस की मेहनत रंग लाने लगी है ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार
शेखर चंद सुयाल व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट निर्देशन में एवम प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार राजेंद्र सिंह खोलिया के प्रभार में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जारहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व
वर्तमान में “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षा से वंचित बालकों को चिन्हित तथा इनके माता-पिता एवम सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल, कॉलेज के अध्यापक और विधार्थियों को इन बालकों का सहयोग करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है, जो बालक या तो भीख मांग रहे है या पढ़ाई छोड़कर अन्य कोई काम कर रहे है। उत्तराखंड ऑपरेशन मुक्ति टीम के उप निरीक्षक कृपाल सिंह व कां मुकेश कुमार के द्वारा जनपद पौड़ी के कस्बा श्रीनगर में पूर्व से चिन्हित किए गए बालक/ बालिकाओं को स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अलग -अलग स्थानों पर जाकर देखा और तलाश किया गया तो दिन के समय इनके परिजन जो घुमक्कड़ जाति के है,अपनी झुग्गी झोपड़ी में मौजूद नहीं थे। आस – पास जनता के व्यक्तियों ने बताया कि ये लोग शाम को सब लोग अपनी झोपड़ियों में मिलेंगे। ऑपरेशन मुक्ति पौड़ी टीम फिर आज शाम को दिन छिपे झुग्गी झोपड़ी के पास जाकर पूर्व से चिह्हित कर बनाई गई लिस्ट के अनुसार बालकों के नाम पूंछे गए तो 20 बालक/बालिकाएं मौजूद मिले। इन बालकों की माताओं को बताया गया कि आप अपने -अपने बालकों को सुबह 7 बजे से साढ़े सात बजे के बीच में स्कूल भेजने के लिए तैयार कर देना। हम आपके बच्चो का स्कूल में एडमिशन करा देंगे। इस दौरान इनकी झुग्गी झोपड़ी में लाइट नहीं थी। तभी इन लोगों ने बताया कि एक अध्यापक संगीता फरासी कुछ बालकों को पढ़ाती है। वो बहुत अच्छा और सराहनीय कार्य कर रही हैं इस बात को सुनकर कि कोई तो है जो अशिक्षा के अधेरे को इस मालिन बस्ती से मिटाने के लिए शिक्षा के दिए को तेज आंधियों में भी रोशन किए हुए है।
ऑपरेशन मुक्ति पौड़ी टीम ने संगीता से बातचीत की तो पाया कि इन्होंने पूर्व से इन्ही के एक बालक अंकुल पुत्र देवन को लगातार 8 वर्ष के प्रयास से बाल मजदूरी और भिक्षा जैसी कुरीति से मुक्त कराकर 10 कक्षा में ओपन बोर्ड से पढ़ा रही है। अन्य बालकों को भी शिक्षा की ओर ले जा रही है। पौड़ी टीम द्वारा उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान को सफल बनाने के लिए अध्यापिका संगीता से अपील की गई कि आप अन्य बालकों को भी शिक्षित कर रही हैं तो ऐसे बालकों को भी शिक्षा प्रदान करें ताकि इनका भविष्य उज्जवल हो सके । पौड़ी ऑपरेशन मुक्ति टीम का सहयोग करे। जिसके लिए वह सहज तैयार हो गई साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के इस अभियान को एक अनोखा अभियान बताते हुए अध्यापक होने के नाते काफी प्रसंशा की वहीं उन्होंने कहा ऐसा अभियान पहले कभी नहीं चला जिससे हर बच्चा शिक्षा ग्रहण कर सके। उत्तराखंड पुलिस की मुहिम रंग जरूर लाएगी प्रत्येक बच्चा शिक्षित होगा। शिक्षित होगा तो समाज में एक जागृति आएगी जब समाज में जागृति आएगी तभी समाज बुरे कर्मों से भी डरेगा बुरे कार्य पर नहीं करेगा

जनपद पौड़ी गढ़वाल आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button