महाराज अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हषोल्लास के साथ मनाई

आईरा न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो
चांदपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला नगर अध्यक्ष रागिनी अग्रवाल जी के आवास पर रितु अग्रवाल जिलाध्यक्ष जी के संज्ञान में एक रुपया एक ईंट का सिद्धांत देकर दुनिया को समाजवाद का संदेश देने वाले अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हषोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महाराज अग्रसेन जी की के जीवनकाल पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने महाराज अग्रसेन जी की जीवनी कक्षा सात की बेसिक शिक्षा पाठ्यक्रम ‘ भारत की महान विभूतियां ‘में सम्मिलित किए जाने पर हर्ष जताया और यह कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। नगर अध्यक्ष रागिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर महामंत्री आशी गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष दीप्ती , नगर उपाध्यक्ष आंचल , नैना आदि उपस्थित रहे।
















