Uncategorized

पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर वांछित गौकश अभियुक्त घायल अवस्था मे गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुज़फ्फरनगर । जनपद के थाना बुढाना पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर वांछित गौकश अभियुक्त घायल गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से 01 मोटरसाईकिल, 02 तमंचा मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 रास गौवंश तथा गौकशी के उपकरण बरामद।

 जनपद में शातिर गौकश/गौतस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्र0नि0 रविन्द्र सिंह थाना बुढाना के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.09.2022 को थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 02 शातिर गौकश अभियुक्तगण को जंगल ग्राम दभेड़ी से घायल/गिरफ्तार किया गया।  घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, 02 तमंचा मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 रास गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद किये गये हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के गौकश अपराधी हैं जो थाना बुढाना पर पंजीकृत गौकशी के अभियोग में  वांछित चल रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-
1. रिजवान पुत्र बाबू निवासी नगला थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर ।
2. राशिद ऊर्फ सोकत पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नगला थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

बरामदगीः-
➡️02 तमंचा मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।
➡️01 रास गौवंश।
➡️गौकशी के उपकरणः- 01 छुरी, 01 दाव, 01 लकड़ी का गुटका, 01 रस्सी।
➡️01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त)

अभियुक्त रिजवान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 119/18 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 221/18 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 29/22 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0सं0 391/22 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर(वांछित)।

अभियुक्त राशिद उर्फ साकेत उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 69/22 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0सं0 391/22 धारा 3/5क/8 गौवध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर(वांछित)।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
2. का0 1034 तेजेन्द्र धामा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
3. का0 377 कौशल थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
4. का0 1573 रविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
5. का0 1564 अनीश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button