Uncategorized

अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मनाई जयंती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किरतपुर। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने  एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत देकर दुनिया को समाजवाद का संदेश देने वाले अग्रकुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनकी प्रतिमा के समक्ष  दीप प्रज्वलित कर की गई । इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा महाराज अग्रसेन जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।महादेव वाटिका किरतपुर में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जनपद बिजनौर के पदाधिकारी  सम्मिलित हुऐ।  अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने  महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी कक्षा सात की बेसिक शिक्षा पाठ्यक्रम ‘भारत की महान विभूतियां’ में सम्मिलित किए जाने पर हर्ष जताया और यह कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल की  अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री मीना अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी मोनी अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, जिला मंत्री नीति अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल ,ऋतु अग्रवाल, मीता अग्रवाल, जिला प्रचार मंत्री सोनिया गोयल आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button