Uncategorized

श्री अग्रसेन महाराज जी की 5145 वी जयंती को बडी ही धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनायी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ के लिए विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

नगीना। नगर के अग्र वंशज समाज के लोगो ने शारदीय प्रथम नवरात्रों पर श्री अग्रसेन महाराज जी की 5145 वी जयंती को बडी ही धूमधाम एंव हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने के लिए श्री अग्रवाल सभा व अग्रवाल युवा संगठन ने सयुक्त रूप से हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मो नालबन्दान स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में पंडित डॉ विपिन चन्द्र त्रिपाठी द्वारा कार्यवाहक प्रधान शीतल अग्रवाल व युवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ विधि विधान से पूजन कराया गया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हवन पूजन में अग्र समाज के दर्जनों अग्र समाज के लोग मौजूद रहे। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का बखान किया। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर हवन पूजन के बाद महाराजा अग्रसैन जी की महाआरती का आयोजन किया गया। आरती में अग्र समाज के लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। महोत्सव में शीतल अग्रवाल‚ विनोद कुमार अग्रवाल‚ नीरज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल‚ विकास अग्रवाल, सचिन मित्तल‚ डॉ स्वेत कमल ग़ोयल, आशीष अग्रवाल‚ मोहित गर्ग, पराग बंसल, राजकुमार गुप्ता, राधव बंसल सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button