आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय बाबा मठिया में धूमधाम से मनाया गया

आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय बाबा मठिया में धूमधाम से मनाया गया
आईरा वर्ता से प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट
गोण्डा वजीरगंज के कम्पोजिट विद्यालय बाबा मठिया में आजादी अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा भारत का मानचित्र बनाकर,भारत माता का अभिनय कर माँ तुझे सलाम का नारा लगाते हुए वीर सपूतों को याद किया गया जिसमें नेता जी सुभाष चन्द्र बोस,गांधी जी,सरदार भगत सिंह,उधम सिंह,चन्द्र शेखर आज़ाद सहित अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित पाण्डेय के मार्गदर्शन में शिक्षक सुनील कुमार आनन्द के नेतृत्व में बच्चों ने तिरंगा के द्वारा मानचित्र बनाकर देशभक्तों को याद किया सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि राष्ट्र प्रेम से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं होता इसलिए हर घर तिरंगा फहराते हुए हम आज़ादी जश्न धूमधाम से मनायें मिलकर राष्ट्रीय पर्व में हम अनेकता में एकता की मिसाल दें।इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी संकुल,रमेश कुमार,शिव प्रसाद,डॉ विजय शंकर मौर्य,मनोज कुमार,नेहा वर्मा,लक्ष्मी मौर्य सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।


















