उत्तराखंड
दिवंगत आरक्षी सुशील कुमार को चमोली पुलिस द्वारा अर्पित की गयी भावभीनी श्रद्धाजंलि

जनपद चमोली पुलिस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित के
दिवंगत आरक्षी सुशील कुमार को चमोली पुलिस द्वारा अर्पित की गयी भावभीनी श्रद्धाजंलि
थाना थराली जनपद चमोली में नियुक्त वर्ष 2001 बैच के आरक्षी 188 ना. पु. सुशील कुमार जिनका कल
दिनाँक 26/07/2022 को असामयिक निधन हो गया है। चमोली पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाइन गोपेश्वर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
पुलिस आरक्षी के आकस्मिक निधन से समस्त पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। चमोली पुलिस परिवार आरक्षी की दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है। ईश्वर मृतक के परिजनों को इस असहनीय दु:ख के क्षण को सहन करने की शक्ति प्रदान करें
जनपद चमोली गोपेश्वर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल


















