मोहर्रम को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

मोहर्रम को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
नूरपुर।बुद्धवार को थाना परिषद नूरपुर में मोहर्रम को लेकर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए नूरपुर थाना अध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी ने कहा कि मोहर्रम का पर्व भी हमें शान्ति का संदेश देता है। सभी त्योहार हमें आपसी भाई चारे का संदेश देते हैं। इन त्योहारों का आनन्द तब बढ़ जाता है जब इन्हें सौहार्द व शान्तिपूर्ण ढंग से मनाया जाय। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि इन्हें हम शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने में एक दूसरे का सहयोग करे । क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ताजियादारों व मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत लोगों के साथ त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान अचानक कोई समस्या आती है तो धैर्य का परिचय देते हुए किसी प्रकार का समाज में विवाद उत्पन्न न करें। कानून हाथ में न लें पुलिस को तत्काल सूचित करे। कहा कि आप सभी लोगों की समस्या को यथा सम्भव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ,क्राइम इंस्पेक्टर सतीश कुमार राय ,स्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ,एसआई दीपक कुमार, एसआई अजय कुमार ,कस्बा इंचार्ज रविंद्र कुमार, साहब सिंह, मेहताब दाना ,धर्मेंद्र जोशी ,आफाक अंसारी ,शमशाद प्रधान, हैदर राजा,आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















