उत्तरप्रदेश

चार माह से बगैर किताबों के शिक्षा ग्रहण कर रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब मिड डे मील के भी लाले

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

चार माह से बगैर किताबों के शिक्षा ग्रहण कर रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब मिड डे मील के भी लाले

भावल खेड़ा ब्लॉक के तमाम स्कूलों में 1 सप्ताह से नहीं बन रहा मिड डे मील

शाहजहांपुर
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों की वैसे भी व्यवस्थाएं चौपट चल रही हैं इसका खुलासा बीते दिनों हो भी चुका है जब जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने स्वयं सिविलियन विद्यालय ददरौल का निरीक्षण किया था और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है भावल खेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1 सप्ताह से मिड डे मील नहीं बन रहा है चार माह से बगैर किताबों के शिक्षा ग्रहण कर रहे स्कूली बच्चों को अब मिड डे मील के भी लाले पड़ गए हैं नवीन सत्र स्टार्ट हुए करीब 4 माह बीतने जा रहे हैं अभी तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं बगैर किताबों के ही बच्चे स्कूल में बैठे देखे जा सकते हैं वह अलग बात है कुछ बच्चों ने फटी पुरानी किताबों से काम चलाना शुरू कर दिया है शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के अंदर फैली अव्यवस्थाओं के चलते जहां एक तरफ नन्हे-मुन्ने बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अभिभावक इन अव्यवस्थाओं के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ सरकार के सिस्टम पर सवाल उठाने लगे हैं तमाम विद्यालय तो ऐसे हैं जहां बच्चों को पानी पीने की व्यवस्थाएं भी ठीक-ठाक नहीं है जब स्कूलों में खराब पड़े हैंडपंप नल वर्षों से खराब पड़े हैं तो गांवों में खराब पड़े हैंडपंप नलों की व्यवस्था कैसे सुधर पाएगी भावल खेड़ा ब्लॉक से सटे मिश्रीपुर गांव में सलों से हैंडपंप नल खराब पड़े हैं ग्रामीण स्वच्छ जल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं लेकिन नल आज भी ठीक नहीं हो सके हैं और सरकार हर घर स्वच्छ जल जल जीवन मिशन योजना चला रही है अगर कहा जाए कि इन समस्याओं से सरकार के नुमाइंदे बाकिव नहीं है तो यह बेमानी होगी क्योंकि जब स्कूल में बनने वाले मिड डे मील की शासन को प्रतिदिन बच्चों की संख्या सहित रिपोर्ट जाती है तो क्या 1 सप्ताह से ना बनने वाले मिड डे मील की रिपोर्ट प्रधानाध्यापकों द्वारा शासन को नहीं भेजी गई होगी अगर ऐसा नहीं किया गया है तो मिड डे मील में एक बड़ा घपला किया जा रहा है मीनू के आधार पर सरकारी स्कूलों में मिड डे मील नहीं बन रहा है यह जिला अधिकारी के निरीक्षण में सिविलियन विद्यालय ददरोल निरीक्षण के दौरान ही स्पष्ट हो चुका है इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी भावल खेड़ा से अधिक जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि खाद्यान्न उठान ना होने के कारण मिड डे मील नहीं बन पा रहा है जिसकी जल्द व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जा रही है

शाहजहांपुर
आईरा न्यूज़ नेटवर्क
राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button