उत्तरप्रदेशहरिद्वार-उत्तराखण्ड़

भोले की नगरी में भोले ही भोले देख इनका जुनूं, मन हिलोरे लेवे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भोले की नगरी में भोले ही भोले देख इनका जुनूं, मन हिलोरे लेवे

जनपद हरिद्वार कल एवं आज “पूरे 2 साल से इन दिनों का इंतजार कर रहे” भोलों से पूरा अटा पड़ा है। सभी जगह भोले धीमी गति से अपने गंतव्य को आगे बढ़ रहे हैं।

एकाएक अत्यधिक संख्या में भोलों के शुभागमन से हरिद्वार नगरी भी धन्य हुई और इस अभूतपूर्व स्थिति की साक्षी बन रही है:)

भोले की नगरी में भोले ही भोले

कल एक ही दिन में शाम तक 7000000 सत्तर लाख (अभी तक कुल 2 करोड़ 98 लाख 70 हजार) कांवड़ियों द्वारा पवित्र गंगाजल भरकर अपने गंतव्य को प्रस्थान किया गया है जोकि अपने आप में विशेष है।

क्योंकि भीड़ अत्यधिक है और इस बार ट्रैफिक प्लान (भीड़ के अनुसार लागू अथवा बंद किए जा रहे हैं) में यथासंभव स्थानीय लोगों का भी महत्तम ध्यान रखा गया है, जिस कारण एक साथ कई प्लान लागू करने से अधिक पुलिस बल की आवश्यकता के क्रम में “मीडिया सेल टीम भी फील्ड में है”, जिस कारण इस पेज के सुधी पाठकगणों को मौके के फोटो वीडियो समय पर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। जिसका “मीडिया सेल टीम” को भी खेद है:( फिर भी टीम अपनी तरफ से यथासंभव प्रयासरत है।

कल एवं आज (हर की पैड़ी के फोटो/वीडियो अभी के हैं) के फोटो/वीडियो (एक साथ) आप को भेजे जा रहे हैं ताकि आप लोग अंदाजा लगा सकें कि स्थिति कैसी है और कैसे स्थानीय लोगों को कम से कम परेशान करते हुए इस पूरी व्यवस्था को मैनेज किया जा रहा है। आज प्रमुख अखबारों की कुछ कटिंग भी शामिल हैं।

क्योंकि हजारों की संख्या में पुलिस बल व्यवस्था सुचारू करने में दिन-रात लगा है जिस कारण सभी का प्रयास यहां दर्शाया जाना संभव नहीं है जो फोटो/वीडियो उपलब्ध हो पाए हैं, भेजे जा रहे हैं।

हरिद्वारवासियों के “आत्मीय सहयोग” हेतु हरिद्वार पुलिस आपकी आभारी है। कृपया व्यवस्था बनाए रखने में “हरिद्वार पुलिस व भोलों का” सहयोग करें।

उत्तराखंड जनपद हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button