जोरदार भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार 11 श्रद्धालुओं सहित डीसीएम चालक भी गंभीर रुप से घायल

ट्रैक्टर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार 11 श्रद्धालुओं सहित डीसीएम चालक भी गंभीर रुप से घायल
नगीना। हरिद्वार से ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस आ रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को एक डीसीएम ने सामने से जोरदार भिड़ंत कर दी जिसमें ट्रैक्टर सवार 11 श्रद्धालुओं सहित डीसीएम चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर रूप से घायल 3 श्रद्धालुओं को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
जिला मुरादाबाद थाना डिलारी के क्षेत्र के ग्रामअलदेहपुर निवासी रोहित, गौरव,
पप्पू सिंह, रूबी, अरविंद, अनिल, रोशनी तथा राधा व प्रियांशी निवासी मेलाग्राउंड चन्दौसी एवं संतोष निवासी ऋषिकेष तथा ट्रैक्टर चालक राजपाल निवासी भूतखेड़ा थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद सोमवार की रात्रि सभी 11 श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान कर अपनी ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस आ रहे थे जब उनकी ट्रैक्टर ट्राली मंगलवार की सुबह नगीना रोड स्थित सिटी डिग्री कॉलेज के पास पहुंची तो नगीना की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम की श्रद्धालु की ट्रैक्टर ट्राली से भीषण टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर सवार सभी 11 श्रद्धालु व डीसीएम चालक रफेद्दीन 48 वर्ष पुत्र माजिद निवासी फैजगंज बदायूं भी घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा नगीना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु राधा, संतोष व डीसीएम चालक को बिजनौर रेफर कर दिया सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व सी ओ सुमित शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शेष श्रद्धालुओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जिन्हें पुलिस ने अन्य वाहन से उन्हें घर भिजवाया। थाना प्रभारी प्रिंसशर्मा ने बताया कि घटना में डीसीएम चालक भी घायल हुआ है किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फ़ोटो सहित

















