समाजसेवी नौशाद अख्तर ने शिविर लगाकर लोगो को मीठा शरबत पिलाया
बिजनोर-राजेश सिंघल

समाजसेवी नौशाद अख्तर ने फिर एक बार शिविर लगाकर लोगो को मीठा शरबत पिलाया
नजीबाबाद। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन पद के उम्मीदवार हाजी नौशाद अख्तर सैफ़ी की ओर से एक शिविर लगाया गया। शिविर में राहगीरो व वाहन चालकों को मीठा शरबत पिलाया। शरबत पीकर राहगीरो ने राहत महसूस की।
शुक्रवार को कृष्णा टाकीज चौक स्थित अब्दुल रहमान कॉम्प्लेक्स पर वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन पद के उम्मीदवार हाजी नौशाद अख्तर सैफ़ी की ओर से लगाये गए शिविर में आने जाने वाले लोगो को मीठा शरबत पिलाया गया। इस मौके पर हाजी नौशाद अख़्तर सैफ़ी ने कहा कि भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप को देखते हुए शिविर लगाया गया है, उन्होंने बताया कि वह हर साल इसी तरह गर्मियों में वह शिविर लगाते है वहीं उन्होंने कहा जो लोग सक्षम है उन्हें भी इस प्रकार के शिविर लगाकर राहगीरों को तपती धूप में उमस भरी गर्मी में शरबत वितरण करके राहत प्रदान करनी चाहिए जहां एक और इससे लोगों की प्यास बुझेगी उन्हें राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर पुण्य प्राप्त होगा शिविर में अयान सैफ़ी, सलमान शेख़, शकील अहमद, राजीव, सचिन, साजिद, अनिल, नाज़िम आदि मौजूद रहे।
जनपद बिजनौर नजीबाबाद आईरा वार्ता विवेक अग्रवाल


















