मोदी जी के एक निर्णय ने विपक्ष के एक ही बॉल पर तीनो विकेट गिरा

बीजेपी को जब जब भी किसी काबिल व्यक्तिव को देश का सर्वोच्च सम्मान देने का मौका मिला तो, सर्व प्रथम मुस्लिम समुदाय से आने वाले देश के सबसे खूबसूरत नायाब एवम अनमोल हीरे महामहिम अब्दुल कलाम साहब को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर सर्वोच्च सम्मान देने का कार्य किया ।
जब दूसरी बार मौका मिला तो दलित समाज से आने वाले कानून के ज्ञाता एवम सर्वोच्च न्यायालय में कानून के रखवाले महामहिम रामनाथ कोविन्द जी को देश के सर्वोच्च पद पर आसीन करा कर देश को सर्वोच्च सम्मान से सुशोभित किया गया ।
अब तीसरी बार मौका मिला है तो मात्र शक्ति स्वरूप देश मे पहली बार आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू जी को देश के सर्वोच्च पद एवम सम्मान के काबिल मानते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के पद पर पहुँचाने का निर्णय लेकर वास्तव में यह साबित कर दिया है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका सम्मान करती है, बशर्तें व्यक्ति उस पद और सम्मान के काबिल तो हो ।
यहाँ भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम दलित और आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर बैठाकर उन राजनैतिक दलों / उन लोगो को भी आईना दिखाया है जो रात दिन एक ही गाना गाते रहते है कि भाजपा तो बनिये ब्राह्मणों स्वर्णो की पार्टी है , दलितों मुस्लिमो और आदिवासियों के तो हमेशा ही खिलाफ रहती है ।
मोदी जी के एक निर्णय ने ही विपक्ष के एक ही बॉल पर तीनो विकेट गिरा कर साबित कर दिया है कि आज के समय मे देश मे उनसे बड़ा राजनैतिक रणनीतिकार दूसरा कोई नही है ।


















