मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न उपलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया

मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने आज मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय योजनाओं पर आधारित विभिन्न उपलब्धियों को आज खजुराहो के होटल झंकार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किए।
श्री विष्णु दत्त शर्मा जी ने कहा कि स्वयं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी यह स्वीकार करते थे कि केंद्र एक रुपए भेजता है जिसमें पचासी पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं, 55 साल इस देश में जिस पार्टी ने राज किया वह भ्रष्टाचार रोक पाने में असफल रही जबकि भाजपा सरकार में आज अगर ₹100 केंद्र से भेजे जाते हैं तो वह पूरे के पूरे ₹100 ही पहुंचते हैं यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा में, वही आपने गरीबों को फ्री राशन एवं सुशासन देने वाली भाजपा सरकार आज गरीबों के लिए घर, फ्री सिलेंडर, उज्जवला योजना के तहत गरीबों के घर में रोशनी, संबल योजना में करोड़ों लोगों को लाभ प्राप्त हुआ तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आज हर गरीब ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करा सकता है।
कोरोना काल के दौरान जहां कई देशों की सरकारें फेल हो गई वही



























