किसान और सरकार के बीच चल रहे कृषि आंदोलन के बीच में एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है कि कल किसान संगठन 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रेल रोको अभियान करेगा हालांकि इसके बीच कई किसान संगठनों में अभी मतभेद है । कहीं ना कहीं जा सांकेतिक रूप में प्रयास किया गया है कि कल ट्रेन रोकी जाएगी इस बात को सामने आने पर प्रशासन और रेलवे ने मुस्तैदी दिखाई है और जहां पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए हैं वहां पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
हम आपको बता दें कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि स्थानीय लोग ही अपने क्षेत्रों में ट्रेन रुकेंगे हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि सांकेतिक रूप से ही ट्रेनें रोकी जाएंगी और इस बीच इंजन पर फूल चढ़ाने के बाद चालक को फूल भी दिया जाएगा और यात्रियों को जलपान की सुविधा भी दी जाएगी।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि प्रदर्शनकारी जो कि यूपी गेट के पास बैठे हुए हैं वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव से पहले एक बार बंगाल जाएंगे और किसानों की समस्या सुनकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों से जवाब मांगेंगे किसानों द्वारा 4 घंटे रेल रोको अभियान के बारे में आपकी क्या राय है इस पर हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।

















