ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

आंख बंद करो सरप्राइज दूंगी, फिर हुआ कुछ ऐसा जिससे रूह काँप जाएगी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – युवती इस शादी से खुश नही थी, जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हैरान करने वाली घटना आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले के कोमल्लापुडी गांव की है। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा है। युवक का नाम आद्देपल्ली रामुनायुडू है। वह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद में रिसर्च कर रहा है।

हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी:
आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुसार, युवक रामुनायुडू माडगुला क्षेत्र का रहने वाला है। वह हैदराबाद में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद यानी CSIR में रिसर्च कर रहा है। उसकी शादी राविकामतम गांव की 22 साल की युवती पुष्पा से तय हुई है। हाल ही में दोनों की सगाई भी हुई है, जबकि शादी अगले महीने यानी 20 मई को होनी थी। पुलिस के मुताबिक, युवती इस शादी से खुश नहीं थी।

विशाखापत्तनम से मिलने पुष्पा के गांव गया था मंगेतर:
रामुनायुडू सोमवार, 18 अप्रैल को अपनी मंगेतर पुष्पा से मिलने के लिए विशाखापत्तनम से उसके गांव आया था। वहां से दोनों कुछ खरीदारी करने के लिए अनकापल्ली गए थे। शॉपिंग करके लौटते समय पुष्पा ने कहा, चलो तुम्हें दोस्तों से मिलवाती हूं। इसके बाद वह साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर ले गई। यहां उसने रामुनायुडू से आंखें बंद करने को कहा। रामुनायुडू ने वजह पूछी तो पुष्पा ने कहा, पहले आंखें बंद करो एक सरप्राइज दूंगी। इसके बाद रामुनायुडू ने अपनी आंखें बंद कर ली। पुष्पा को भरोसा नहीं हुआ तो दुपट्टे से आंख पर पट्टी बांध दी। उसके ऐसा करते ही पुष्पा ने तेज धार वाले चाकू से उसका गला रेत दिया।

दोस्तों से मिलवाने के नाम पर पहाड़ी पर ले गई:
पुलिस के अनुसार, पुष्पा को रामुनायुडू पर भरोसा नहीं था और वह किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती थी, इसके लिए पुष्पा ने रामुनायुडू की आंखों पर पट्टी बांध दिया था। इसके बाद युवक को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अस्पताल में रामुनायुडू ने बताया कि उसकी शादी पुष्पा के साथ तय हुई थी। वह पुष्पा से मिलने के लिए सोमवार को विशाखापत्तनम से आया था। जब वह गांव पहुंचा तो युवती ने कहा, चलो तुम्हें अपने दोस्तों से मिलवाऊंगी।

दुपट्टे से आंख पर पट्टी बांधी और गला रेत दिया:
रामुनायुडू ने बताया कि इसके बाद दोनों साईबाबा आश्रम की पहाड़ी पर गए। वहां उसके कोई दोस्त नहीं थे। रामुनायुडू के मुताबिक, जब मैंने उससे उसके दोस्तों के बारे में पूछा तो बताया कि वे केक लेने गई हैं। उसी बीच सरप्राइज देने के नाम पर दुपट्टे से मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी और चाकू से गला रेत दिया

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button