AIRA NEWS NETWORK – पंजाब में सरकार बदलते ही DJ वालों पर सख्ती कर दी गई है. पुलिस ने शादी या अन्य समारोह में डीजे पर अश्लील, शराब और हथियार प्रमोट करने वाले गीत चलाने पर रोक लगा दी है. इस बारे में ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) ने सभी पुलिस कमिश्नर और SSP को फरमान भेज दिया है जिसमें उन्हें अपने इलाके में DJ वालों पर नजर रखने को कहा गया है. ADGP का फरमान मिलते ही राज्य में सभी एसएचओ को इस बारे में हिदायत जारी कर दी है.
ADGP ने अपने आदेश में कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सिविल रिट पिटीशन में इस संबंध में फैसला दिया था जिसमें HC ने कहीं भी अश्लीलता, शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर कल्चर को बढ़ाने वाले गीतों को न बजाने को कहा था. इसके बावजूद अभी भी कई DJ वाले ऐसे गीत बजा रहे हैं. जिन पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए.
















