शराब ठेकेदार ने पान की दुकान वाले से की मारपीट, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
AIRA NEWS NETWORK – थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बावड़ी खेड़ा निवासी पान की दुकान संचालक मान गिरि पिता रतन गिरि गोस्वामी उम्र लगभग 40 वर्ष का शनिवार 26 मार्च 2022 को बावड़ी खेड़ा शराब ठेके पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया शराब ठेकदार के कर्मचारियों द्वारा मृतक मान पुरी गोस्वामी के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गयी थी गंभीर रूप से घायल गोस्वमी को इलाज के लिये आरोग्य हॉस्पिटल शुजालपुर में भर्ती किया गया
वही हालत में सुधार नही होने पर भोपाल हमीदिया रेफर किया गया था जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी वही पोस्टमार्टम के बाद थाने के सामने शव रख कर ग्रमीण जनों ने थाने का घेराव किया वही इस मामले को ले कर जब मीडिया द्वारा परिवारजन से चर्चा की गई तो पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये जब मृतक के साथ मारपीट की गई थी हम उसकी एफ आई आर दर्ज करवाने थाने पहुँचे थे। थाने में भी हमारे साथ बदतमीजी की गई ओर मामला दर्ज नही किया गया । आवेदन लेकर हमें भगा दिया गया


















