उत्तराखंड
Trending

पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

ज़ानें पूरा मामला:

मामला किच्छा क्षेत्र का है । विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति व सास शादी पार्टी में खाना बनाने का कार्य करते है। उसके ननद व ननदोई पड़ोस में रहते है। बीते बीस मार्च को उसके पति व सास काम पर गये हुए थे। तभी उसकी ननद बीसलपुर जाने लगी एवं अपने बच्चों को देखभाल के लिए उसे अपने घर बुला लिया। आरोप है कि रात में जब बच्चे सो गये तब ननदोई ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह गर्भवती होने के कारण प्रतिरोध नहीं कर पाई। घटना के बारे में किसी को बताने पर ननदोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज:

पति एवं सास के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button