AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी बी 24 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 8 वर्ष के मासूम की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई।
हम आपको बता दें कि यह पूरा मामला शुक्रवार की देर रात बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी बी 24 का है जहां पर एक परिवार में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जन्मदिन की पार्टी में चांदपुर से अपनी नानी के यहां जुनेद पुत्र जुम्मन( 8 वर्ष) भी आया हुआ था। जो डीजे पर डांस कर रहे लोग का डांस देख रहा था तभी अचानक कुछ शरारती लोग हर्ष फायरिंग करने लगे जिसमें उनके पास ही खड़े मासूम जुनेद के सर में गोली लग गई
जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया आनन-फानन में लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक अभी परिवार के सभी लोग जिला अस्पताल में मौजूद थे पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही थी।


















