कानपुर-उत्तरप्रदेश
Trending

कानपुर के स्वरुप नगर रहने वाले विकास कपूर का नया धारावाहिक “अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा” डी डी किसान” चैनल पर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर: दैनिक धारावाहिक,’अनंतकोटि ब्रह्मांड नायक साईबाबा‘ का प्रसारण 16 फरवरी 2021 से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे ‘डी डी किसान‘ चैनल पर होगा ।इस धारावाहिक में पहली बार लोगों को साईबाबा का जीवन चरित्र, शिक्षा व उनके जीवन के उद्देश्य को उनके बचपन, युवा व वृद्धा अवस्था के जरिये दिखाया जा रहा है।

कानपुर के स्वरूप नगर रहनेवाले विकास कपूर व धार्मिक धारावाहिकों के मशहूर लेखक विकास कपूर इस धारवाहिक के निर्माता एवम् लेखक है। जिन्होंने अब-तक लगभग 6000 घंटों के कार्यक्रम अपनी कलम से लिखे हैं। उनकी फिल्म `शिर्डी साईबाबा’ को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने नए धारावाहिक के बारे में श्री कपूर का कहना है।

धारावाहिक के निर्देशक चंद्रसेन सिंह व विजय सैनी ने बताया कि साईबाबा के पूर्ण जीवन को दिखाना और उस समय को दर्शाना काफी मुश्किल काम था, लेकिन श्री विकास कपूर के लेखन और उनके अनुभव का साथ होने के कारण, हमें लगता है कि साईबाबा के जीवन के उद्देश्य, उनके ज्ञान, जन समस्याओं के समाधान का तरीका, लोगों तक पहुँचाने में हमलोग जरूर कामयाब होंगे।

मैं चाहता था कि साईबाबा का जीवन चरित्र जो बहुत प्रेरक और महान है, जन जन तक पहुंचे, इसलिए आज से 6 साल पहले मैंने धारावाहिक को दूरदर्शन किसान में भेजा था और साईबाबा की अनुकम्पा से पिछले साल दूरदर्शन ने इसे हरी झंडी दे दी और अब यह लोगों तक पहुंचने जा रहा है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button