चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

CNG की कीमतों में भी लगी आग, जानें आपके शहर में अब किस दाम मिल रही 1 किलो गैस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – कार से चलने वालों की भी अब जेब ज्‍यादा कटेगी। Petrol-Diesel के साथ गैस भी महंगी हो रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। सीएनजी की कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 59.01 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है, जबकि पीएनजी की कीमत 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाकर 36.61 रुपये प्रति यूनिट की गई है। नई कीमतें आज यानि 24 मार्च से लागू हो गई हैं।

दिल्‍ली और दूसरी जगहों पर CNG की कीमत

  • Delhi- 59.1 रुपये किलो
  • Noida, Greater Noida और Ghaziabad- 61.58 रुपये किलो
  • Muzaffarnagar, Meerut, Shamli- 66.26 रुपये किलो
  • Gurugram- 67-37 रुपये किलो
  • Rewari- 69-48 रुपये किलो
  • Karnal और Kaithal- 67.68 रुपये किलो
  • Kanpur, Hamirpur और Fatehpur- 70.82 रुपये किलो
  • Ajmer, Pali और Rajsamand- 69.31 रुपये किलो

घरेलू PNG की कीमतें

  • Delhi- 36.61 प्रति SCM
  • Noida, Greater Noida और Ghaziabad- 35.86 प्रति SCM
  • Karnal और Rewari- 35.42 प्रति SCM
  • Gurugram- 34.81 प्रति SCM
  • Muzaffarnagar, Meerut, Shamli- 39.37 प्रति SCM
  • Ajmer, Pali और Rajsamand- 42.023 प्रति SCM
  • Kanpur, Hamirpur, Fatehpur- 38.50 प्रति SCM

यह ऐसे समय में है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 2 दिनों की बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को स्थिर रहीं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बुधवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 75 से 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.01 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.85 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है।

चेन्नै में पेट्रोल 102.91 रुपये जबकि डीजल 92.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये जबकि डीजल की कीमत 91.42 रुपये प्रति लीटर है। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में पेट्रोल के दाम हैं। वहां पेट्रोल 108.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.52 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button