चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

करोड़पत‍ि होने के चक्‍कर में खरीदे ये 3 शेयर, ‘कंगाल’ हुए तो न‍िवेशकों की न‍िकली चीख

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Stock Market Update : साल 2021 शेयर बाजार के न‍िवेशकों के ल‍िए कई मायनों में अच्‍छा रहा है. कई शेयर ने न‍िवेशकों को कम समय में ही मालामाल कर द‍िया. लेक‍िन कुछ शेयर ऐसे भी रहे ज‍िन्‍होंने उम्‍मीद के ह‍िसाब से र‍िटर्न नहीं द‍िया. सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी ने (Sensex-Nifty) 2021 में शानदार र‍िटर्न द‍िया लेक‍िन 2022 में ये दोनों ही प्रमुख सूचकांक कुछ खास नहीं कर सके.

सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग‍िरावट

साल-दर-साल (YTD) के आंकड़े देखें तो सेंसेक्स में 3 प्रतिशत से ज्‍यादा की ग‍िरावट आई है, वहीं न‍िफ्टी भी लगभग इतना ही ग‍िरा है. दूसरी तरफ कुछ आईपीओ में न‍िवेशकों ने अच्‍छे र‍िटर्न की उम्‍मीद में इनवेस्‍ट कर द‍िया लेक‍िन वे उनके ल‍िए जंजाल बन गए हैं. फायदे के बजाय ये शेयर द‍िन पर द‍िन न‍िवेशकों की जेब खाली कर रहे हैं. इससे  न‍िवेशक भी परेशान हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शेयर के बारे में, ज‍िन्‍होंने 2022 में न‍िवेशकों को झटका द‍िया है.

  • पेटीएम (Paytm)

नवंबर 2021 में लिस्ट होने के बाद यह शेयर लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहा है. एक समय 1,955 रुपये के स्‍तर को छूने वाला यह शेयर मंगलवार को लाइफटाइम लो 541.20 रुपये पर चला गया. साल-दर-साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो शेयर 60 प्रत‍िशत की ग‍िरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

1955 रुपये के स्‍तर पर शेयर में न‍िवेश करने वाले न‍िवेशक आज लगभग कंगाली के दौर से गुजर रहे हैं. एक लाख रुपये लगाने वालों के 40 हजार रुपये रह गए हैं. पेटीएम शेयर का टारगेट प्राइस चौथी बार घटाकर 450 रुपये कर दिया गया है.

  • धानी सर्विसेज 

धानी सर्विसेज (Dhani Services) का शेयर एक साल से ज्‍यादा से बिकवाली के दबाव में चल रहा है.  फरवरी 2021 में लाइफ टाइम हाई पर पहुंचने वाला यह शेयर YTD के हिसाब से 58 प्रत‍िशत से भी ज्‍यादा ग‍िरावट पर चल रहा है. एक साल पहले की समान अवध‍ि में यह शेयर 268 रुपये पर कारोबार कर रहा था. मंगलवार को ग‍िरकर यह 66.45 रुपये पर आ गया.

  • 3आई इंफोटेक 

दिसंबर 2021 में लाइफ टाइम हाई 119.30 रुपये पर पहुंचने वाला यह शेयर मंगलवार को 56.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 2022 में इस शेयर में 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. 2021 में यह शेयर मल्टीबैगर साब‍ित हुआ. प‍िछले साल इस शेयर ने लगभग 600 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. यद‍ि क‍िसी ने इस शेयर को हाई लेवल 119.30 रुपये पर खरीदा है तो अब वह 50 प्रत‍िशत से भी ज्‍यादा के नुकसान में है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button