बिज़नेस
Trending

Home Insurance: घर की सुरक्षा से न करें समझौता, जरूर कराएं घर का बीमा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

Home Insurance : हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी मेहनत करता है. मेहनत से बनाए घर की सुरक्षा (Home Security) भी बहुत जरूरी है. आप अपने घर की रखवाली तो करते ही हैं लेकिन क्‍या हो अगर घर और उसमें रखा सामान चोरी हो जाए. किसी मानवीय या प्राकृतिक दुर्घटना से घर घर और उसमें रखी संपत्ति को नुकसान हो जाए. ऐसी क्षति की भरपाई के लिए ही होम इंश्‍योरेंस (Home Insurance) कराया जाता है.

जिस तरह इंसानों, वाहनों के लिए कई तरह के इंश्योरेंस होते हैं, उसी तरह प्रॉपर्टी के लिए भी होम इंश्योरेंस हैं. इसे प्रॉपर्टी इंश्योरेंस भी कहते हैं.  इस होम बीमा पॉलिसी में प्रॉपर्टी के हुए नुकसान को कवर किया जाता है, ताकि ग्राहक पर किसी भी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े. होम इंश्योरेश दो तरह का होता है. पहला आपके घर का और दूसरा घर में रखे सामान का.  होम इंश्‍योरेंस के बहुत फायदे (benefit of home insurance) हैं.

ऐसे चुनें पॉलिसी (How to choose home insurance)

होम इंश्योरेंस कराते समय सबसे जरूरी बता ये है कि, दो या तीन इंश्योरेंस कंपनी के इंश्योरेंस प्लान की जरूरत तुलना करें. वैसे तो आपको घर के लिए और घर में रखे सामान के लिए अलग-अलग पॉलिसी मिल जाएगी. लेकिन इन सब के बजाय आप को कंप्रिहेंसिव पॉलिसी का चयन करना चाहिए जिसमें आपको सभी तरह के नुकसान जैसे कि, बीमा आग, डकैती, आतंकवादी गतिविधि सभी के लिए कवर मिलता है और जिसमें घर को हुए नुकसान और इसमें रखे सामान का भी कवर मिलता हो.

दूसरा, पॉलिसी लेने से पहले आपको अपनी जरूरतों का पता होना चाहिए.इसके लिए किसी विशेषज्ञ से भी सलाह ली जा सकती है जो आपकी स्थिति, घर और स्थान आदि की सही मायनों में परख कर आपके लिए बेस्ट पॉलिसी सुझा सके.

कैसे करें क्‍लेम?

समय रहते नुकसान की भरपाई हो सके इसके लिए जरूरी है कि आपके सभी दस्तावेज एक जगह सुरक्षित रखे हों. ऐसा करने के लिए आप चाहें तो ऑनलाइन ऐप की सहायता भी ले सकते हैं. लेकिन आपको अपने घर से संबंधी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट हमेशा संभाल कर रखना बेहद जरूरी है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button