Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने (Gold) की कीमतों में कमी आई है. यूक्रेन संकट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट आई. वहीं, चांदी की कीमतों में आज 193 रुपये की उछाल दर्ज हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
जानें क्या है आज सोने का दाम?
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 53,033 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 53,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 193 रुपये की तेजी के बाद 70,449 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 70,256 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी.
कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव?
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
FY22 के पहले 10 महीने में जेम्स और ज्वेलरी का निर्यात 6.5% बढ़ा
गौरतलब है कि इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी (GJEPC) के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2021-22 (FY22) के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) के दौरान देश का जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 6.5 फीसदी बढ़कर 32.37 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में जेम्स और ज्वेलरी निर्यात 30.40 अरब डॉलर रहा था.

















