उत्तराखंड
Trending

सेल्फी के चक्कर में अपनी जान से गया पर्यटक, गंगा के तेज बहा में बह गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश – सेल्फी लेने के चक्कर में लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत फूलचट्टी स्थित पटना वाटरफॉल के पास दिल्ली का एक पर्यटक गंगा में बह गया। बताया जा है सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ ने देर शाम तक उसकी तलाश की पर उसका कुछ पता नही लग पाया। पर्यटक की तलाश में आज भी रेस्क्यू अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन दिल्ली से 6 पर्यटक लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने पहुंचे थे। शाम के समय हेमंत 19 पुत्र नरेश भट्ट निवासी दिल्ली फूलचट्टी स्थित पटना वॉटरफॉल के पास गंगा में सेल्फी खीचने के लिए उतर गया। दोस्त इससे पहले कि कुछ समझ पाते देखते ही देखते हेमंत गंगा के बहाव के साथ बहता हुआ चला गया। दोस्तों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर जल पुलिस ने गंगा में गोता लगाकर हेमंत को बचाने की कोशिश की। मगर बहाव तेज होने की वजह से हेमंत को गंगा से बाहर नहीं निकाला जा सका।

लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है, जो दिल्ली से ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं। बुधवार सुबह एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने फिर से हेमंत को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सेल्फी ले मगर सावधानी पूर्वक एवं सही जगह जिससे आपके माता-पिता को जिंदगी भर सर पकड़कर होना पड़े ऐसा कार्य करें जिससे आपके माता-पिता को फक्र हो गर्व हो ऐसा कार्य बिल्कुल ना करें जिंदगी भर को उनकी आंखों में आंसू रहे

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button