बिज़नेस

Bitcoin wallet that went from 6 lakhs to rs 216 Crores wakes up after 9 years details here varpat

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में निवेश करते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है. बिटक्वाइन “होडलर्स” का ध्यान खींचते हुए, एक निष्क्रिय क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट (Cryptocurrency Wallet), जिसमें लगभग 28.35 मिलियन डॉलर (216 करोड़ रुपए) वैल्यू के 616.2004 बिटकॉइन (Bitcoin) शामिल हैं, उसमें अचानक तेजी देखी गई है. करीब 9 सालों बाद, वॉलेट के ऑनर ने रविवार को बिटकॉइन को दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया. बिटकॉइन वॉलेट में इस हलचल की जानकारी सबसे पहले ब्लॉकचेन एक्सप्लोरर Blockchain.com ने दी थी.

वॉलेट में क्या है ऐसा खास?
बिटकॉइन वॉलेट ने, जो ये अचानक रिटर्न दिया है, उसने इनवेस्टर्स को हैरान में डाल दिया है. वॉलेट को 616.2004 BTC मिला, जब क्रिप्टोकरेंसी 10 दिसंबर, 2012 को 13.30 डॉलर पर कारोबार कर रही थी.ऑनर का कुल इनवेस्ट 8,195 डॉलर (लगभग 6 लाख रुपए) का था.आज इस वॉलेट की कीमत करीब 359284 फीसदी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- 90 दिन के भीतर इन 21 बैंकों के ग्राहकों को मिलेगा ₹5 लाख तक, PMC बैंक ग्राहकों को भी होगा पेमेंट, जानिए वजह

इस पूरे मामले से ये मैसेज दिया गया है कि बिटकॉइन के प्रति उत्साही जनता के बीच एक प्रचार करने की कोशिश की जा रही हैं- “HODL and Forget!” यहां “HOLD” को गलत तरीके से “HODL” लिखा गया है. मतलब ये कि आप बिटकॉइन या दूसरी क्रिप्टोकरेंसी खरीदें और भूल जाएं, जिसे Buy-and-Hold स्ट्रेटजी भी कहते हैं.

जानिए क्या है निवेश स्ट्रेटेजी?
सोशल मीडिया इसके बाद से ऐसे मैसेजों से भरा हुआ है, जिसमें लोगों से गिरते भाव में बिटकॉइन खरीदने के लिए कहा जा रहा है और साथ ही उनसे क्रिप्टोकरेंसी में आ रहे उतार-चढ़ाव को भी भूल जाने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें- Post Office- इस स्कीम में बस एक बार लगाएं पैसा, हर महीने खाते में आएंगे 4,950 रुपये, जानिए डिटेल

Coindesk के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से BTC की कीमत 44.81% बढ़ी है। इसकी तुलना में सोना -6.44% गिरा है, जबकि S&P500 इंडेक्स 17.66% लौटा है. बुधवार को बिटकॉइन अगस्त के बाद पहली बार वोलेटाइल ट्रेडिंग में 40,000 डॉलर से नीचे गिर गया. वर्चुअल करेंसी में गिरावट का ये लगातार तीसरा दिन है.

Tags: Bitcoin, Bitcoins, Business news in hindi, Crypto currency, Cryptocurrency, Price of one bitcoin

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button